chhattisgarh

आज मुख्यमंत्री साय बैकुंठपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार काे बैकुंठपुर जिला के दाैरे पर रहेंगे । वे सुबह 11 बजे बैकुंठपुर के जिला पंचायत परिसर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे, इसके बाद दोपहर 12.30 बजे रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड जाएंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे । इस दाैरान मुख्यमंत्री कोरिया महोत्सव का भी शुभारंभ करेंगे ।

दोपहर 3.20 को रायपुर आयेंगे। जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह शाम 5.15 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button