एनीकेट में नहाने के दौरान डूबे बच्चाें के दूसरे दिन मिले शव

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामनगर मोहरा एनिकट में नहाने के दौरान डूबे दोनाें नाबालिगाें के शव आज साेमवार काे बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि माेहरा एनिकेट में रविवार काे नहाने के दाैरान दाे छात्र गहरे पानी में जाने से डूब गए।
सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा हो जाने के कारण रविवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। सुरक्षा कारणों से रात में तलाश संभव नहीं हो सकी और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर शिवनंदनपुर निवासी आदिल अंसारी (12 वर्ष) और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम (15 वर्ष) दोस्तों के साथ घूमने के लिए रामनगर मोहरा एनीकट गए थे। इस दौरान आदिल और अयान नहाने के लिए डेम में उतरे लेकिन देखते ही देखते वे गहरे पानी में डूब गए।
सूचना पर डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम माैके पर पहुंचकर तलाश शुरू की, लेकिन रात हाेने के कारण कार्रवाई राेकनी पड़ी। साेमवार सुबह से दोबारा शुरु किए गए तलाश अभियान के करीब तीन घंटे बाद एसडीआरएफ ने दोनों नाबालिगों का शव बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। आदिल अपने नाना-नानी के घर मनेंद्रगढ़ में रहकर मदरसे में पढ़ाई करता थ।. वह शब-ए-बारात पर्व मनाने अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आया हुआ था।



