chhattisgarh

एमसीबी : जिले में SIS ग्रुप द्वारा पंजीयन शिविर का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार

SIS(इंडिया) लिमिटेड द्वारा सुरक्षा सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिले के जनपद पंचायत व आई टी आई परिसरों में पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कमांडेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र परसवार, अनुपपुर के निर्देशानुसार यह पहल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थायी रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले के तीनों विकासखंड स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होंगे जिसमें युवाओं का पंजीयन कर प्रशिक्षणोपरांत  ैप्ै ग्रुप में नियोजन किया जाएगा।

शिविर की शुरुआत 18 एंव 19 मई 2026 को जनपद पंचायत भरतपुर से होगी, इसके बाद 25 मई 2026 को आई टी आई जनकपुर में, 20 एंव 21 मई 2026 को जनपद पंचायत खड़गवां में, 27 मई 2026 को आई टी आई चिरमिरी में, 22 मई 2026 को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ में, 27 मई 2026 को आई टी आई मनेन्द्रगढ़, में शिविर का आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शिविर आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button