कसेकेरा में श्रीराम चरित मानस महायज्ञ शिव विवाह की कथा पर झूमे श्रद्धालु

ग्राम कसेकेरा में श्रीराम चरित मानस महा यज्ञ के दूसरा दिन ब्रह्म लीन संत श्री श्री 108 संत सिया भुनेश्वरी शरण ब्यास महाराज के सुक्ष्म सानिध्य में कृपा प्राप्त संत गोवर्धन शरण ब्यास महाराज के आशीर्वाद से रोज की तरह ही सुबह पूजा हवन के साथ यज्ञ प्रारंभ
हुवा। जिसके बाद अतिथि द्रोप्ति मानस परिवार अछोला महासमुंद द्वारा भगवान शंकर की विवाह पर बहुत ही सुंदर व मार्मिक राम कथा सुनाया गया जिस पर समस्त श्रोता गण बहुत सुंदर नित्य करते दिखाई दिए एवम संध्या के समय जय दुर्गा मानस मंडली कसेकेरा द्वारा भगवान गणेश जन्म पर कथा सुनाया गया जिसका गॉव के अध्यक्ष गिरधारी यादव भूतपूर्व सचिव पंचराम दिवान, खेलवन दिवान,टेमन दीवान,नीरज यादव व सभी
ग्रामवासियों द्वारा सराहना किया गया और रात्रि कालीन आदर्श श्री बाल कृष्ण लीला मंडली खदोड़ा बोडला कबीर धाम की लीला दिखाया गया रविवार होने कारण इस दिन सद्भावना कर्मचारी ग्रुप कसेकेरा के लगभग सभी कर्मचारी बंधु एवं समस्त ग्रामवासी सहित आसपास के श्रद्धालु भक्त जन उपस्थित रहे।



