chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद शाम 5 बजे धरसींवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित होली मिलन समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



