chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 90 मीट्रिक टन एलपीजी गबन का खुलासा,प्लांट मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस के बड़े गबन मामले का पुलिस ने पदार्फाश करते हुए ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव (41) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 2 मई 2026 को की गई। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में कंपनी के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और डायरेक्टर सार्थक (साकिन) ठाकुर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2025 में अवैध रिफिलिंग के आरोप में छह एलपीजी कैप्सूल टैंकरों को जब्त कर सिंघोड़ा थाने में रखा गया था। बाद में सुरक्षा कारणों से कलेक्टर के निर्देश पर 30 मार्च 2026 को इन टैंकरों को अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुरक्षित रखने के लिए सौंपा गया। लेकिन जब 17 अप्रैल को टैंकर मालिक कोर्ट से अनुमति लेकर वाहन लेने पहुंचा, तो सभी टैंकर खाली पाए गए।

जांच में खुलासा हुआ कि 31 मार्च से 6 अप्रैल के बीच आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से करीब 90 मीट्रिक टन गैस निकालकर उसे कंपनी के स्टोरेज टैंक में ट्रांसफर किया और फिर घरेलू व कमर्शियल सिलेंडरों में भरकर बाजार में बेच दिया। इस अवैध कारोबार की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button