chhattisgarh

झारखंड में 15 लाख के इनामी शहदेव महतो सहित चार नक्सली ढेर

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी सहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम), महिला नक्सली नताशा (एसजेडसीएम), एरिया कमांडर बुधन करमाली(एसी) और रंजीत गंझू(एसी) शामिल है।

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में हुए इस संयुक्त आॅपरेशन में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस शामिल थी। सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार बरामद किए हैं। इनमें 2 एके 47 राइफल, एक इंसास राइफल शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन जारी है।

Related Articles

Back to top button