Sports
बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार धीमी,14वें दिन कलेक्शन स्लो

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही थी और पहला हफ्ता भी संतोषजनक गुजरा, लेकिन इसके बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने हल्का उछाल जरूर दिखाया, मगर वीकडेज में कलेक्शन गिरता चला गया।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 47.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद दूसरे हफ्ते में कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 8वें दिन 2.15 करोड़, 9वें दिन 3.4 करोड़, 10वें दिन 3.15 करोड़, 11वें दिन 1.6 करोड़, 12वें दिन 1.65 करोड़ और 13वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।
अब 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने इस दिन 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसी के साथ ‘ओ रोमियो’ की कुल 14 दिनों की कमाई 61.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
फिल्म से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि यह बॉर्डर 2 को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन रिलीज के बाद मिले मिक्स्ड रिव्यूज का असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आया। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जूझती दिखाई दे रही है।



