chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज राज्य के भूमिहीन हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे 500 करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत इस साल करीब पांच हजार भूमिहीन हितग्राहियों काे धनधाशि प्रदान करेंगे। यह 10 हजार रुपये की वार्षिक सहायता धनराशि आज बुधवार को उनके खाते में सीधे भेजी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से करीब पांच हजार इन हितग्राहियाें के लिए 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलौदाबाजार से आज यह धनराशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि श्रमिकों को सशक्त बनाना है। इस योजना से सर्वाधिक रायपुर जिला के 53 हजार 338 भूमिहीन कृषि मजदूर और सबसे कम बीजापुर जिला से 1542 भूमिहीन कृषि मजदूर शामिल हैं। सरकार ने इन्हें मुख्यधारा से जोड़कर यह संदेश दिया है कि ‘अंत्योदय’ की कतार में खड़ा आखिरी पंक्ति के व्यक्ति भी शासन की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

Related Articles

Back to top button