Business

लगातार तीसरे हफ्ते घटा विदेशी मुद्रा भंडार, 747.56 अरब डॉलर

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 14.88 अरब डॉलर घटकर 765.90 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

आरबीआई ने जारी आंकड़ों में बताया कि 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15.57 अरब डॉलर घटकर 615.41 अरब डॉलर रही है। आरबीआई ने कहा कि इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 2.59 अरब डॉलर

घटकर 108.70 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.64 अरब डॉलर रहा।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित स्थिति 8.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.80 अरब डॉलर रही।

उल्लेखनीय है कि विदेशी मुद्रा भंडार चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में 785.71 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Related Articles

Back to top button