Breaking news

सुप्रीम कोर्ट भवन पर अशोक स्तंभ लगाने की मांग को लेकर हुई सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की इमारत पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि इस मांग पर प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जाएगा। याचिका वाराणसी निवासी एक व्यक्ति ने दायर की थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि नई इमारत के निर्माण में इस सुझाव पर ध्यान दिया जा सकता है। साथ ही याचिकाकर्ता को सलाह दी गई कि वह इस संबंध में औपचारिक पत्र भी दे सकते हैं। कोर्ट ने सेक्रेटरी जनरल को निर्देश दिया कि मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाए।

Related Articles

Back to top button