सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने महिला समूह को वितरित किया चार लाख रूपए का चेक

संभाग आयुक्त एवं आईजी भी शिविर में हुए शामिल
744 आवेदन में से 43 का मौके पर निराकरण


जिलेे के नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में 14 वार्डाे के लिए आयोजित सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने महिला कोष अंतर्गत कुल चार लाख रूपए का चेक वितरण किया। इस राशि से जागृति स्व सहायता समूह और विजयता धीवर लघु उद्योग स्थापित करेंगी।

विधायक श्री चंद्राकर ने भी विभागीय अधिकारियों से जनता की समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिये। शिविर में विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर बार आपके द्वार आती है और समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करती है। वार्डों और घरों तक पहुंचने का शिविर एक माध्यम है। शिविर के माध्यम से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि उच्च अधिकारी आप लोगों के समक्ष उपस्थित रहकर आपके द्वारा बताए शिकायतों का निराकरण निर्धारित समयावधि में पूरा करते है।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि सुशासन शिविर में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं दुर्ग रेंज के आईजी श्री अभिषेक सांडिल शिविर में भी मौजूद है। उनकी ही निगरानी पर यह शिविर संपादित हो रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत विजयता धीवर को सिलाई कार्य और दस सदस्य वाली जागृति स्व सहायता समूह को आचार पापड़ उद्योग लगाने दो-दो लाख रूपए का चेक वितरण किया।
शिविर में निगम के सभापति श्री केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू, नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, एमआईसी रंजीता बेनुआ, सनीर साहू, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, ममता सिन्हा, सोनिया देवांगन, धर्मेन्द्र भगत, राजू जंघेल शामिल हुए।
विधायक श्री चंद्राकर ने दिलाया संकल्प
सुशासन शिविर में विधायक श्री चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत एवं घायलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए आम नागरिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने नशे की हालत में और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने समेत हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने का आव्हान किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर और संभाग आयुक्त श्री राठौर ने क्षेत्र के 23 लोगों को वाहन चलाने लर्निंग लाइसेंस सौंपा।
शिविर में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर और दुर्ग रेंज के आईजी श्री अभिषेक सांडिल भी शामिल हुए। जहां उन्होंने विभिन्न विभागों से स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।
49 लोगों को आयुष्मान कार्ड
दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्रकार ने शिविर में बनाए गए 70 वर्ष आयु वाले 22 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड सौंपा। वहीं 27 आयुष्मान कार्ड शिविर में बना कर हितग्राहियों को प्रदान किए गए। स्टेशन मरोदा के शिविर में कुल छुटे हुए 49 सद्स्यों का स्मार्ट कार्ड बनाया गया।



