Sports

हार्दिक पांड्या के बेटे और गर्लफ्रेंड का बॉन्ड देखकर माही विज हुईं इम्प्रेस, बोलीं- नताशा तुमने…

हार्दिक पांड्या की लाइफ में नई पार्टनर आ गई हैं और वह हैं महीका शर्मा। हार्दिक और महीका कुछ समय से साथ हैं। महीका का ना सिर्फ हार्दिक बल्कि उनके बेटे अगस्त्य के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड है। अब गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच हुए टी 20 सेमीफाइनल में महीका, हार्दिक को सपोर्ट करने पहुंचीं और इस दौरान वह स्टैंड पर अगस्त्य के साथ बैठी थीं।

दोनों की साथ में कई फोटोज और वीडियो वायरल हुए हैं। अब माही विज ने दोनों की फोटो शेयर कर इसे एक प्यारा मोमेंट बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने नताशा की भी तारीफ की है।

माही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘इसे ही एक खूबसूरत दुनिया कहते हैं जहां एक बच्चा प्यार सिखता है नफरत नहीं। नताशा तुमने एक मां होने के नाते काफी अच्छा काम किया है।’

बता दें कि महीका और हार्दिक साल 2025 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दीवाली के मौके पर दोनों ने साथ में फोटोज शेयर कर रिलेशन कन्फर्म कर दिया था।

वहीं वैलेंटाइन्स डे पर हार्दिक ने महीका के नाम का टैटू भी फ्लॉन्ट किया। इतना ही नहीं उन्होंने महीका के बर्थडे पर एक ग्रैंड सेलिब्रेशन भी किया था। महीका, हार्दिक को सपोर्ट करने उनके हर मैच में जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी हार्दिक के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

हार्दिक, महीका से पहले नताशा के साथ रिलेशन में थे। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी। इतना ही नहीं दोनों ने फिर बाद में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से भी शादी की थी जिसमें उनका बेटा अगस्त्य भी शामिल हुआ था। हालांकि फिर 2024 में दोनों ने अलग होने की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने अलग होने की कोई वजह नहीं बताई, लेकिन ये जरूर बताया कि फैसला दोनों ने मिलकर लिया है। हालांकि दोनों मिलकर बेटे अगस्त्य की परवरिश करते हैं। नताशा, अगस्त्य को पिता से मिलवाने ले जाती हैं। इतना ही नहीं नताशा का तलाक के बाद भी हार्दिक की भाभी पंखुरी के साथ भी अच्छा रिश्ता है।

कुछ समय पहले हार्दिक ने बेटे अगस्तय को लग्जरी गाड़ी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की थी जिसकी कीमत 4 करोड़ थी। अगस्त्य के साथ गाड़ी की डिलीवरी लेने नताशा गई थीं। दोनों की गाड़ी के साथ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे।

Related Articles

Back to top button