Business

10 टुकड़ों में बंट रहा है यह ब्रोकिंग स्टॉक, रिकॉर्ड डेट इसी महीने, कीमतों में उछाल

ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन लिमिटेड (Angel One Ltd) के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर किया है। निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि रिकॉर्ड डेट इसी महीने है। बता दें, आज शुक्रवार को एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

बीएसई में यह स्टॉक आज बढ़त के साथ 2515 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2542.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

बुधवार, 18 फरवरी को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है था कि स्टॉक स्प्लिट के लिए 26 फरवरी की तारीख रिकॉर्ड डेट तय की गई है। बता दें, इससे पहले जनवरी में कंपनी ने बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

जनवरी के महीने ही में एंजल वन लिमिटेड के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2025, मई के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। 2025 में कंपनी ने एक शेयर योग्य निवेशकों को तीन बार में 48 रुपये का डिविडेंड दिया था।

एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.39 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपन का 52 वीक लो लेवल 1942 रुपये है। और कंपनी का मार्केट कैप 22962 करोड़ रुपये का है।

दो साल में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, तीन साल से होल्ड करने वाले निवेशकों को 132 प्रतिशत का फायदा अब भी है। 5 साल में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 680 प्रतिशत की तेजी आई है।

सितंबर तिमाही में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 28.91 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 71.09 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Related Articles

Back to top button