chhattisgarh

राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा आज दाखिल करेंगी अपना नामांकन पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की घोषित राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा आज गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं कॉंग्रेस ने भी। बुधवार की देर रात अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए फूलों देवी नेताम को टिकट दिया है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज गुरुवार को अंतिम तिथि है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन पत्र पहले ही खरीद लिया है। नामांकन पत्र लेने के लिए संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विधानसभा पहुंचे थे। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर कहा जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने की संभावना है।

वहीं कांग्रेस ने बुधवार की देर रात फूलोंदेवी नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button