chhattisgarh

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल से मंगलवार को उम्रकैद की सजा काट रहा खूंखार कैदी हथकड़ी समेत फरार हो गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया। मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में यह घटना हुई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, साहेब कुमार ताती को जेल से इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर पुलिस जवानों को चकमा दे दिया और फरार हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी उस समय हथकड़ी में था। इसके बावजूद वह पुलिस की निगरानी से बच निकला।

यह भी पढ़ें:धर्म परिवर्तन के बाद नहीं उठा सकते SC-ST एक्ट का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

फरार आरोपी बिहार के जमुई जिले का निवासी बताया जा रहा है। उसे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय ने 2 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास के साथ 10 साथ के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया था। वह पिछले एक साल से अधिक समय से जेल में बंद था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। मौदहापारा थाना पुलिस समेत कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। शहर के प्रमुख रास्तों और निकास बिंदुओं पर निगरानी कड़ी कर दी गई है और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button