chhattisgarh
आज केंद्रीय गृह मंत्री शाह से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय करेंगे मुलाकात

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की। वहीं आज बुधवार काे वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय, गृह मंत्री के साथ “बस्तर विकास 2.0” को लेकर अहम चर्चा कर सकते हैं। साथ ही नक्सल खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी देंगे। साथ ही कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।



