National

18 अप्रैल को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा: राष्ट्रपति भवन

 नयी दिल्ली. राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 18 अप्रैल को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा। यह समारोह एक सैन्य परंपरा है, जो हर हफ्ते आयोजित की जाती है, ताकि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों का एक नया समूह कार्यभार संभाल सके। एक बयान में कहा गया, ”कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की आगामी राजकीय यात्रा के संबंध में आयोजित होने वाले औपचारिक स्वागत समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 18 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रक्षकों की अदला-बदली का कार्यक्रम नहीं होगा।”

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग रविवार से भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य बढ़ते भूराजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर व्यापार, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button