chhattisgarh

जन आक्रोश महिला पदयात्रा की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, विपक्ष पर साधा निशाना

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज साेमवार सुबह सुभाष स्टेडियम और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर जन आक्रोश महिला पदयात्रा की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान साव ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मंच, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर और सुचारू रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनके रवैये ने देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल में संशोधन के विरोध पर कहा कि नारी सशक्तिकरण की बात करने वाले ये दल व्यवहार में महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं.

जिसे देश की मातृशक्ति कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , भाजपा महामंत्री यशवंत जैन सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि रायपुर में आज सोमवार को भाजपा महिला माेर्चा द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा है। आक्रोश रैली दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में सम्मेलन के साथ समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button