chhattisgarh

कबीरधाम: जनपद पंचायत बोड़ला में राजनीतिक हलचल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की सूचना

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत बोड़ला में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जनपद सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती बालका वर्मा और उपाध्यक्ष  नंद श्रीवास के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जिलाधीश एवं विहित प्राधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव लाने की सूचना दी है ।

अध्यक्ष पर पति के हस्तक्षेप और अभद्रता के आरोप

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बालका वर्मा के विरुद्ध दिए गए अविश्वास प्रस्ताव की सूचना में सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रस्ताव के अनुसार- अध्यक्ष द्वारा सदस्यों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार और मनमानी की जाती है । आरोप है कि श्रीमती वर्मा केवल नाम मात्र की अध्यक्ष हैं, जबकि सारा कामकाज उनके पति रामकिंकर वर्मा द्वारा संचालित किया जाता है । सदस्यों का दावा है कि रामकिंकर वर्मा ही पंचायत की बैठकें लेते हैं और अधिकारियों को निर्देश देते हैं । प्रस्ताव रजिस्टर में जगह छोड़कर सदस्यों के हस्ताक्षर लेने और बाद में मर्जी अनुसार प्रस्ताव जोड़ने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं । वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि राशि का वितरण समान रूप से न कर, कमीशन के आधार पर विशेष क्षेत्रों में कार्य कराया जा रहा है ।

उपाध्यक्ष पर अधिकारियों के बचाव और मिलीभगत का आरोप

इसी प्रकार उपाध्यक्ष  नंद श्रीवास के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव लाने का आशय जताया गया है । उन पर कई आरोप हैं। उपाध्यक्ष पर भी सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार और मनमानी करने का आरोप है । सदस्यों के अनुसार, बैठकों के दौरान जब सदस्य अधिकारियों से प्रश्न पूछते हैं, तो उपाध्यक्ष अधिकारियों का बचाव करते हुए स्वयं जवाब देने लगते हैं और अधिकारियों को बोलने नहीं देते । आरोप है कि उपाध्यक्ष, अध्यक्ष के पति के साथ मिलकर प्रस्तावों में हेरफेर करते हैं और कमीशनखोरी के आधार पर कार्यों का आवंटन करते हैं ।

इन सदस्यों ने जताई असहमति

अविश्वास प्रस्ताव की इस सूचना पर जनपद पंचायत बोड़ला के विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से य् नाम शामिल हैं। छोटे लाल मरकाम (क्षेत्र क्रमांक 07) विष्णु बैगा (क्षेत्र क्रमांक 01) नितेश पात्रे (क्षेत्र क्रमांक 15) रमेश कुमार मेरावी (क्षेत्र क्रमांक 06) नरेश साहू 

Related Articles

Back to top button