chhattisgarh

जनजातीय गौरव और जनभागीदारी को समर्पित विशेष अभियान शुरू

सुकमा जिले के 277 धरती आबा एवं पीएम जनमन ग्रामों का होगा कायाकल्प

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा देश भर में श्जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियानश् की शुरुआत की गई है। इस देशव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरव को रेखांकित करना और सुदूर क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इस संबंध में मंत्रालय द्वारा आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर सभी संबंधित विभागों और कार्यालयों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारीयों की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

सबसे दूर, सबसे पहले की थीम पर जमीनी स्तर पर होगा काम

इस बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे इस आईईसी कैंपेन की विशेष थीम “जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले” रखी गई है। अभियान के तहत कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, चिन्हित केंद्रों पर श्जन सुनवाई कार्यक्रमोंश् का आयोजन किया जाएगा, जहाँ प्राप्त शिकायतों को न केवल सूचीबद्ध किया जाएगा बल्कि उनका त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश 

बैठक में कलेक्टर श्री अमित कुमार के द्वारा सुकमा जिले के 277 धरती आबा ग्राम एवं पीएम जनमन ग्रामों में 18 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक एवं जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए।

प्रतिदिन अपलोड होगी प्रगति रिपोर्ट, हाई-टेक होगी मॉनिटरिंग

अभियान को पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग का सहारा लिया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत होने वाली समस्त गतिविधियों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उसे सीधे प्रसारण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक लोकेशन से प्रतिदिन अनिवार्य रूप से कम से कम 05 फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। मंत्रालय ने इसे शीर्ष प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तिथि (डेट-वाइज) गतिविधियों का विवरण भेजने और इस कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button