chhattisgarh

साइबर दुनिया में बेटियां होंगी सुरक्षित : ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कोरिया । कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में तथा जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुशहा में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के साथ-साथ फिशिंग, लॉटरी फ्रॉड, पहचान चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साथ ही इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सखी वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, पुलिस हेल्पलाइन-112 तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष सहित अन्य योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button