राज्यसभा से भी पास हुआ लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

Public Examinations Bill Bil: देश में सार्वजनिक परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 गुरुवार को राज्यसभा से भी पारित हो गया. इससे पहले यह विधेयक लोकसभा से मंजूरी प्राप्त कर चुका था. अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा.
राज्यसभा में पेश हुआ विधेयक
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में यह विधेयक पेश किया. सदन की मंजूरी मिलने के साथ ही संसद के दोनों सदनों से इस पर मुहर लग गई. अब आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे लागू किया जाएगा.
क्या है इस विधेयक का उद्देश्य
इस संशोधन का मकसद सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित तरीकों, पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए कानूनी व्यवस्था को और मजबूत करना है. सरकार का कहना है कि इससे भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी और ईमानदार अभ्यर्थियों के हितों की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी.
अब आगे क्या होगा
संसद से पारित होने के बाद विधेयक राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा और इसके प्रावधान पूरे देश में लागू किए जाएंगे. सरकार का मानना है कि इससे परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का रास्ता और मजबूत होगा.



