Business

विजयादशमी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। विजयादशमी के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आ रही गिरावट ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

दूसरी ओर चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में आई तेजी के कारण सोना आज 370 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

कीमत मे हुए बदलाव की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Related Articles

Back to top button