Business

पेश होगा बजट 2027-28, निर्मला सीतारमण ने शुरू की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट 2027-28 की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए सोमवार से प्री-बजट परामर्श’ बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

उन्होंने नई दिल्ली में देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों, आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दो बैठकें कीं।

वित्त मंत्रालय के अनुसार सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ पहली ‘प्री-बजट परामर्श’ बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के सचिव, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार और डीईए के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य अगले वित्त वर्ष का बजट तैयार करने से पहले अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों से सुझाव और विचार लेना है।

दूसरी ‘प्री-बजट परामर्श’ बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग और मत्स्य पालन विभाग के सचिवों के साथ-साथ कृषि मंत्रालय के भी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

केंद्रीय बजट एक फरवरी, 2027 को पेश किए जाने की संभावना है। देश की आर्थिक स्थिति और भविष्य की संभावनाओं का आकलन प्रस्तुत करने वाला आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी या 31 जनवरी, 2027 को पेश किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button