chhattisgarhAutomobileBlogBusinessCrime NewsentertainmentStoryTechnology

MUNGELI CG: NH 130 में बोलोरो जीप की टायर फटने से गाड़ी लगातार पलटी, हुआ दर्दनाक हादसा 3 लोगों की मैके पर मौत..

MUNGELI CG: Bolero jeep overturned after its tyre burst on NH 130, tragic accident took place, 3 people died on the spot.

MUNGELI CG: मुंगेली जिला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां रायपुर-बिलासपुर NH–130 में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।

Read more:DURG CHHATTISGARH : रफ़्तार की कहर ने ले ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान दिल दहला देने वाला हादसा जाने क्या है पूरा घटना…

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो जीप का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित बोलेरा पलट गयी। इस भीषण हादसे में गाड़ी के जहां परखच्चे उड़ गये। वहीं उसमें सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी।

Read more:GARIYABAND CG: प्रेमी ने प्रेमिका को जंगल में ले जा कर किया ये घिनौना काम, चढ़ गया पुलिस के हत्थे जानिए क्या है मामला…

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिरमी के रहने वाले लोग बोलेरो से आज सुबह बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए थे।

Read more: KONDAGONV CG: केशकाल घाट की जर्जर स्थिति पर कांग्रेस करेगी बडी़ आंदोलन,बड़ा हादसा होने पर बीजेपी सरकार होगी जिम्मेदार

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित बोलेरा सड़क के दूसरी तरफ कई बार पलटी मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Read more:BHORAMDEV CG:छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 अन्य लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Read more:VIRAL TEACHER सहायक शिक्षक छत्तर सिंह ने बनाया शिक्षा के मदिर को शराब का अड्डा शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल

पुलिस की मदद से सभी घायलों को सरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों के बलौदाबाजार निवासी होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button