chhattisgarhBreaking news

DURG CG: रफ़्तार की कहर बाईपास से जा रही फोर्स वाहन हुई चकना चूर ड्राइवर की मौके पर मौत..

DURG: महाराष्ट्र से पुरी जा रहा परिवार दुर्ग बाईपास में दुर्घटना का शिकार एक की मौत

दुर्ग बाईपास में महाराष्ट्र के बीड़ से फोर्स वाहन में पुरी जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ड्राइवर अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।।

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित परिवार सहित भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने ओडिशा के पुरी जा रहे थे। फोर्स वाहन में कुल 3 पुरुष, 3 महिला और एक तीन साल का बच्चा था। घटना में फोर्स वाहन का ड्राइवर अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी सभी लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉ. लक्ष्मी कांत पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दुर्ग से चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मोहन नगर थाना पुलिस कि माने तो दुर्घटना का शिकार परिवार फोर्स गाड़ी एमएच 23 एडी 1132 में सवार होकर जगन्नाथपुरी दर्शन करने जा रहा था। जैसे ही वे लोग दुर्ग बाइपास के पहुंचे, उनकी गाड़ी ट्रक सीजी 04 जी 4681 के पीछे जा घुसी।

Read More:DURG CHHATTISGARH : रफ़्तार की कहर ने ले ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान दिल दहला देने वाला हादसा जाने क्या है पूरा घटना…

बताया जा रहा है कि फोर्स वाहन के चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक किया। ट्रक से टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए। बाइपास पर चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसकी जानकारी डायल 112 में दी। सूचना मिलते ही वहां एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला गया। वहीं सड़क क्लीयर कराने के लिए क्रेन बुलवाई गई। क्रेन के जरिए कार और ट्रक को सड़क से हटाया गया।।

Related Articles

Back to top button