chhattisgarhCrime News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 02 गिरफ्तार

  • थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 01 स्थित प्रार्थी के सूने मकान को बनाये थे अपना निशाना।

    घटना में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

  • दोनों के कब्जे से चोरी की सोने व चांदी के जेवरात, बिस्किट व सिक्के, मूर्ति तथा नगदी रकम किया गया है जप्त।
  • घटना में प्रयुक्त एवेंजर मोटर सायकल को भी किया गया है जप्त।
  • जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 12,50,000/- रूपये।
  • आरोपी देवा महानंद उर्फ देवु पूर्व में भी हत्या के प्रकरण में थाना पंडरी से रह चुका है जेल निरूद्ध।
  • आरोपी/अपचारी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 190/25 धारा 331(ए), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध किया है पंजीबद्ध।
  • एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विवरण

प्रार्थी हरीश मोटवानी निवासी सेक्टर 01 एच.आई.जी. देवेन्द्र नगर रायपुर ने थाना देवेन्द्र नगर मंे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.09.2025 को वह अपने घर में ताला लगाकर सपरिवार नागपुर महाराष्ट्र गया था, कि प्रार्थी दिनांक 22.09.2025 को रात्रि वापस रायपुर आकर अपने घर के मेन दरवाजे केे लॉक को खोलकर अंदर प्रवेश कर देखा तो कमरांे में रखा सामान बिखरा हुआ था एवं आलमारियों व लॉकर का लॉक टूटा हुआ था। लॉकर में रखा सोने व चांदी की बिस्किट व जेवरात, सिक्के, चांदी का मूर्ति व नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरों में रखें आलमारियों का ताला व लॉकर तोड़कर उसमें रखें सोने व चांदी के जेवरात, सिक्के, मूर्ति व नगदी रकम को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 190/25 धारा 331(ए), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री रमाकांत साहू, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियांें पर नजर रखीं जा रहीं थी। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी बी.एस.यू.पी. कालोनी निवासी देवा महानंद उर्फ देवु, जो पूर्व में भी हत्या के प्रकरण में थाना पंडरी से जेल निरूद्ध रह चुका है, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा देवा महानंद उर्फ देवु की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर देवा महानंद उर्फ देवु द्वारा अपने एक अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधि के साथ संघर्षरत बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से *चोरी की सोने के जेवरात, बिस्किट व सिक्के वजनी लगभग 11 तोला, चांदी के जेवरात, बिस्किट, सिक्के व मूर्ति वजनी लगभग 350 ग्राम एवं नगदी रकम 1,20,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एवेंजर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 डी वाय 6261 जुमला कीमती लगभग 12,50,000/- रूपये* जप्त कर दोनों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी देवा महानंद उर्फ देवु पूर्व में भी हत्या के प्रकरण में थाना पंडरी से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार

01. देवा महानंद उर्फ देवु पिता नानू महानंद उम्र 23 साल निवासी ब्लॉक नंबर 04, मकान नंबर 22 बी.एस.यू.पी. कालोनी दलदल सिवनी थाना पंडरी रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र एसैय्या थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर सिंह राजपूत, आर. प्रमोद बेहरा, राजकुमार देवांगन, विजय बंजारे, संजय मरकाम, हिमांशु राठौड़ तथा थाना देवेन्द्र नगर से प्र.आर. प्रमोद पाढ़ी तथा आर. सुनील पाठक की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Back to top button