National

मौसम विभाग ने पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने का जताया अनुमान

 नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र कल तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। विभाग ने मंगलवार सुबह तक इसके और विशाल चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई है। विभाग ने मछुआरों से बुधवार तक दक्षिण-पश्चिम से सटे मध्य बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटों पर न जाने का आग्रह किया है। मौसम विभाग ने समुद्र में मौजूद लोगों से तुरंत तट पर लौटने के लिए कहा है।

 विभाग ने कल तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार कल तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, केरल, माहे, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन के दौरान गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button