chhattisgarh

गौशाला शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

धमतरी . श्री श्रृंगी ऋषि गौ शाला जीव रक्षा सेवा समित पंडरी पानी सिहावा में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 15 लाख की शेड निर्माण की स्वीकृति मिली है जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 05 नवंबर 2025 को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा एवं गौ सेवा समिति के संरक्षक श्री मदन लाल नाग द्वारा किया गया गया इस अवसर पर अध्यक्ष ने गौरक्ष पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा संरक्षक श्री मदन लाल नाग ने जिला पंचायत अध्यक्ष के विचारों की तारीफ करते हुए कहा है कि अरुण सर्वा हमारे सिहावा क्षेत्र के लाडले नेता हैं जिन्होंने गौ माताओं पर ध्यान रखते हुए 15 लाख की शेड निर्माण की स्वीकृति दिलाई है समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्री सारवा जी का आभार व्यक्त किया है ।

Related Articles

Back to top button