chhattisgarh

सेंटेज सोलर प्राइवेट लिमिटेड के महाकुंभ में उमड़ा प्रदेशभर से जनसैलाब

रायपुर।सेंटेज सोलर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित“सेंटेज सोलर महाकुंभ”में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर शंकर लाल साहू, सीईओ अतुल भटनागर तथा मार्केटिंग हेड मोहित साहू उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को कम से कम दस्तावेजों के साथ घरों में सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जा रही है। चयनित योजनाओं में बैटरी, इन्वर्टर और सर्विस जैसी सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख किया गया, जिसके तहत रूफटॉप सोलर लगाने पर सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। कंपनी ने बताया कि इंस्टॉलेशन के मामले में Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited (CSPDCL) रैंकिंग में कंपनी तीसरे स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button