chhattisgarhBreaking news

BREAKING NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी इस जिले को 550 करोड़ रुपयों की सौगात..

CHIRMIRI M.C.B BREAKING: प्रदेश के सभी मंत्री कर रहे हैं सांय-सांय – विष्णु देव साय 

जिला अस्पताल का लोकार्पण सहित महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी के लाल बहादुर स्टेडियम में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद चिरमिरी में पहली बार आया हूँ। उन्होंने कहा आज इस नए जिले को 550 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के करीब 447 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन होने से विकास की गति में तेजी आएगी व मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिस अस्पताल का आज लोकार्पण हुआ है, वहां सभी सुविधाएं के साथ विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी होंगे, इससे जिलेवासियों को इलाज कराने में मदद मिलेगी, उन्होंने कहा मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन भी हो चुका है।

Read More:JASHPUR CG: मुख्यमंत्री की पहल से पर्यटन के क्षेत्र में मिला जशपुर को नया आयाम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय..

शपथ लेते ही गरीबों की चिंता

मुख्यमंत्री साय ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास’’ के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए श्री मोदी दिन- रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा निर्वाचन के बाद ’’मोदी की गारंटी’’ पर काम करना शुरू किया है। 13 दिसंबर को सरकार की एक साल पूरे होने जा रही है। आवास से वंचित हमारे प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने के लिए मुख्यमंत्री की शपथ लेने के दूसरे दिन 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल में निर्णय लिया और प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई।

 

Read More:RAIPUR CG: साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती, जिसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना आवश्यक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आदिवासी और किसानों के हक में लिया निर्णय

उन्होंने कहा कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने 13 लाख से अधिक किसानों के दो साल का बकाया धान बोनस राशि 3716 करोड़ का भुगतान भी किया है। श्री साय ने कहा आदिवासियों के आय का मुख्य जरिया तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक दर 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये किया है।

Read More:Bollywood Mumbai News:कंगना रनौत थप्पड़ कांड हुआ वायरल,रितिक रोशन ने ऐसा क्या कह दिया

वादे के मुताबिक पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच

उस वादे के मुताबिक पीएससी के पूर्व चेयरमेन सहित जो भी दोषी पाए गए हैं, उन्हें जेल भेज दिया गया है और इस तरह प्रदेश में सुशासन देने का काम किया है।

आदिवासी राष्ट्रपति से लेकर जनपद अध्यक्ष तक

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदिवासी समाज को उन्होंने सम्मान दिया है। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति से हैं, तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी से है, इसका श्रेय मोदी जी को जाता है। आज यह कहने में खुशी हो रही है कि श्रीमती राजकुमारी बैगा जनपद अध्यक्ष भरतपुर-जनकपुर हमारे बीच है इसका श्रेय मोदी जी को जाता है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के सम्बंध में कहा कि डिग्री के साथ रोजगार देने का भी कार्य कर रहे हैं।

Read More:RAIPUR CG: मुख्यमंत्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विधिक क्षेत्रों का दौरा..

शांति बहाली के महत्वपूर्ण पहल विष्णु सरकार ने सुशासन का दिया संदेश- मंत्री श्री अरूण साव

चिरमिरी केवल राजनीतिक अखाड़ा बनकर रह गया था – मंत्री श्री जायसवाल

छत्तीसगढ़ शासन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा विष्णु सरकार के सुशासन और मोदी की गारंटी की वजह से आज इस जिले को पहली बार इतनी बड़ी राशि की सौगात मिली है। श्री जायसवाल ने कहा चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ के बीच पानी की समस्या का समाधान के लिए नगरीय विकास मंत्री श्री अरूण साव ने 185 करोड़ रूपये की स्वीकृति देकर एक महत्वपूर्ण विकास कार्य में भागीदारी दी है। श्री जायसवाल ने कहा चिरमिरी केवल राजनीतिक अखाड़ा बनकर रह गया था। लेकिन यहॉ के विकास के लिए कोई भी विधायक, मंत्री ध्यान नही दिये। श्री जायसवाल ने कहा अद्योसरंचना विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्व है। इसी के तहत रेल्वे विकास के लिए 241 करोड़ रूपये की स्वीकृति भी केन्द्र सरकार से मिल गई है। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा करीब 330 करोड़ रूपये की लागत से मनेन्द्रगढ़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के हाथों कराया जायेगा। उन्होंने कहा इतने कम समय में चिरमिरी में उद्यानिकी महाविद्यालय और खड़गवां में पॉलिटेक्निक कॉलेज की शुरूआत होने से युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। खड़गवां में एग्रीकल्चर कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है आने वाले सत्र में कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा सरभोका-नागपुर के बीच कृषि विज्ञान केन्द्र भी खोला जायेगा, जिससे लाखों किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

Read More:RAIPUR CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद आज शाम विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

कोयला की नगरी चिरमिरी से घोषणा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जनकपुर में100 बिस्तर अस्पताल सेटअप की स्वीकृत करने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) भरतपुर, पद की स्वीकृति करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी, खोंगापानी, झगराखांड, में एसईसीएल द्वारा बिजली आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने के कारण यहाँ निवासरत लोगों के द्वारा ऊर्जा विभाग के ग्रिड से विद्युत सप्लाई की मांग की गई थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए विद्युतीकरण करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान मे रखते हुए कोटाडोल विश्राम गृह बनाने की भी घोषणा की।

Related Articles

Back to top button