Breaking news

SARGUJA CG:लाखों का धान जलकर हुआ खाक कर्ज में डूबे किसान की परेशानी बढ़ी..

SARGUJA:लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम विनिया सड़क किनारे खलिहान में नवंबर देर रात 1.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों रुपए का धान जलकर खाक हो गया कर्ज में डूबे किसान घटना से क्षुब्द है। किसान के बताएं अनुसार खलिहान में रखे 80 से 90 क्विंटल धान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बिरयानी निवासी शिवप्रसाद यादव जो खेत से धान फसल की कटाई कर मिसाइ हेतु खलिहान में लाकर रखा हुआ था। रात दो बजे उसे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने किसान को खलिहान में आग लगने की जानकारी दी। तत्काल किसान के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया सुबह 4 बजे फायर ब्रिगेड वाहन देरी से पहुंचा तब तक खलिहान में लगा धान फसल जलकर खाक हो चुका था। सूचना उपरांत कुन्नी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

Read More:SURGUJA CG:नहर मार्ग में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत जांच में जुटी पुलिस..

किशन राम प्रसाद अपनी बेटी की बीमारी को लेकर पहले से ही लाखों रुपए के कर्ज है। धान फसल बेचकर कर्ज चुकाने की उम्मीद थी परंतु धान फसल जल जाने से यह उम्मीद भी खत्म हो गए। वहीं किसान के द्वारा आशंका जताई जा रही की आसामाजिक तत्वों के द्वारा लकड़ी के लठ्ठे से खलिहान में आग लगाई गई है। दोषियों पर कार्रवाई करते हुए मुआवजे की मांग शासन प्रशासन से किसान द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button