CG TIJA POLA: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार तिजा पोला का धूम मुख्यमंत्री निवास को सजाया गया दुल्हन की तरह विष्णु भैया संग टिका पोरा महतारी वंदन तिहार

CG TIJA POLA: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार तिजा पोला का धूम मुख्यमंत्री निवास को सजाया गया दुल्हन की तरह विष्णु भैया संग टिका पोरा महतारी वंदन तिहार विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर निवास सज-धज कर तैयार है।
मुख्यमंत्री निवास में दो सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम अपने निवास पर तिहार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पूजा स्थल, मंच आदि व्यवस्थाएं देखीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसवराजु एस. भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक त्योहार में सजाया गया दुल्हन की तरह
मुख्यमंत्री निवास की छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। रंग-बिरंगे वंदनवारों, फूलों से आयोजन स्थल को सजाया गया है। मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से पूजा स्थल को सजाया गया है। यहां भगवान शिव और नंदिया बैला की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है।
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे*
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 2.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से रवाना होकर 2.55 बजे दुर्ग जिले के धमधा तहसील स्थित ग्राम मडियापार पहुंचेंगे और वहां पोला महोत्सव-2024 में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे अपने गृह जिला जायेंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 2.35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से रवाना होकर 2.55 बजे दुर्ग जिले के धमधा तहसील स्थित ग्राम मडियापार पहुंचेंगे और वहां पोला महोत्सव-2024 में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।