chhattisgarh

JAGDALPUR CG : हसदेव अरण्य में पेड़ो की कटाई पर अदानी और कांग्रेस आमने सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐसा क्या बयान दिया कि मच गया बवाल

JAGDALPUR CG : हसदेव अरण्य में पेड़ो की कटाई पर अदानी और कांग्रेस आमने सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ऐसा क्या बयान दिया कि मच गया बवाल

Read more:Adani powar plant:अडानी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण,कांग्रेस भी ग्रामीणों के समर्थन में आया सामने

  1. Cutting Tree

हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई तत्काल रोके राज्य सरकार – दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज वरिष्ठ नेताओं के साथ हसदेव पहुंच कर पुलिस बर्बरता के शिकार घायल आदिवासियों से मुलाकात किया। आदिवासी वर्ग और आम जनता अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने शरीर पर पुलिस की बर्बरता के निशान दिखाये। किसी के सिर में चोट लगी है तो किसी के शरीर पर लाठियों के निशान दिख रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बंदूक की नोक पर जंगलों की कटाई करवा रही है और कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को पिटाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Read more:SAVE HASDEV: अडानी के मनमानी से 10 लाख पेड़ो की चढ़ेगी बली आदिवासियो ने अडानी के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री ने दिया था बड़ा बयान….

जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब वह जंगलों की कटाई के विरोध में आंदोलन कर रहे थे और आज मुख्यमंत्री है तब जंगल की कटाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस से पिटवा रहे हैं।

Read more:अदानी के अमला ने ले ली ग्रामीण की जान चल रहा खूनी खेल हो रही राजनीति

अदानी के सामने कांग्रेस,राजनीति तेज हसदेव अरण्य क्षेत्र की कटाई को कांग्रेस की सरकार ने रोका था, विधानसभा में संकल्प पारित करके केंद्र सरकार से हसदेव अरण्य क्षेत्र में नए खदानों के आवंटन को रोकने की मांग किया था। विधानसभा में हसदेव जंगल की कटाई को रोकने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ था, उसमें बीजेपी के विधायक भी शामिल थे।

Read more:Raipur: धमतरी वासी को मिला बड़ा सौगात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जगार महोत्सव में गंगरेल में हुए शामिल और कर दिए करोड़ों की घोषणा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गंभीर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। वर्षो से ग्रामीण आदिवासी आंदोलन कर रहे। पेड़ कटाई का विरोध कर रहे, फर्जी ग्राम सभा की जांच की मांग कर रहे रहे, सरकार के इशारे पर हजारों पुलिस बल तैनात कर पेड़ कटाई करवाया गया। विरोध कर रहे आदिवासियों का कहना है उनके उपर पेट्रोल बम से हमला किया गया एक पिकअप भरकर पत्थर लाया गया। 20 से 30 आदिवासियों के सिर में चोटे आई। यह सरकार आदिवासियों को गोली मारकर एक निजी उद्योगपति को कोल माइंस सौपना चाहती है। साय सरकार के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन पेड़ कटाई शुरू हो गयी। इतनी जल्दबाजी क्यों आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियो का खून बहाया जा रहा। सरकार आदिवासियो की हत्या करना चाहती है। आदिवासियो की लाशो पर उद्योगपतियो को कोयला उत्खनन करना चाह रही है। यह सरकार आदिवासी विरोधी है। सरकार मॉ के नाम पेड़ लगाओ का नारा देती और बाप के नाम हजारो पेड़ कटवा रही है। मुख्यमंत्री जवाब दे आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन किसको सौंपना चाहते है। सरकार किसके इशारे में काम कर रही है।

Read more:Save Hasdeo : कोल ब्लॉक की जनसुनवाई का सरपंचों ने किया विरोध, क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हसदेव की जंगलों की कटाई की अनुमति दे दिया गया जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। मुख्यमंत्री, अडानी के दबाव में काम कर रहे हैं और आदिवासी समाज के भावनाओं को कुचल रहे हैं। हसदेव अरण्य का जंगल आदिवासियों के लिए पूजनीय है। भाजपा की सरकार जल, जंगल और जमीन पर कब्जा करने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। बड़ी शर्म की बात है प्रदेश में आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री होने के बावजूद सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासी वर्ग के ऊपर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है तत्काल हसदेव अरण्य की जंगलों की कटाई को रोका जाए।

Related Articles

Back to top button