MP NEWS SAGAR:नो तपा में बढ़ती गर्मी से राहत देने नगर निगम चलवा रहा वाटर फागिंग मशीन

MP NEWS SAGAR: नो तपा के बीच लगातार बढ़ते तापमान ने लोगो को गर्मी से कुछ राहत देने नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों और बाजारों में वाटर फागिंग मशीन चलवाई जा रही है मशीन से निकलने वाली पानी की फुहारों से लोग कुछ राहत महसूस करते है
भीषण गर्मी को देखते निगम द्वारा सागर वासियों के लिए गर्मी से निजात दिलाने के लिए महानगरों की तर्ज पर मोबाइल फागिंग मशीन का इस्तेमाल कर गर्मी से राहत दिलाई जा रही है.
लोग बोले विकास कार्यों के नाम दी जा रही पेड़ो की बलि इस लिए बढ़ रहा शहर का तापमान
Read more:MP NEWS: डाक्टरों को सरकारी आवास तो मिला,हमेशा बना रहता है जान का खतरा
नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि सागर में 44 डिग्री के आसपास एवं आने वाले दिनों में इसके भी ज़्यादा तापमान होने की संभावना है। नगर निगम के द्वारा दो फागिंग मशीनों का क्रय किया गया। अब इनका उपयोग सागर के बड़े चौराहों एवं व्यस्ततम एरिया में किया जाएगा। जहां शहर वासियों एवं चौराहों पर खड़े होने वाले वाहन चालकों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन फागिंग मशीन के द्वारा कृत्रिम पानी की वर्षा फुहारे के रूप में की जाएगी,वही फागिंग मशीन से छोड़ी जा रही फुहारों से लोग फौरी तौर पर खुश दिखे लेकिन लोगो का कहना है कि स्मार्ट सिटी द्वारा विकास के नाम पर जो हजारों हरे भरे पेड़ काटे गए है उससे शहर के तापमान में इतनी वृद्धि हो रही है पेड़ कट जाने से सड़को पर कही भी छाया उपलब्ध नहीं हो पाती