MANENDRAGARH CG: प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संविधान रक्षा अभियान पढ़िए पूरी जानकारी..

MANENDRAGARH CG: प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान रक्षा अभियान चलाया जा रहा है जो की 26 नवंबर दो हजार चौबीस से 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस तक यह कार्यक्रम किया जायेगा।
संविधान रक्षा समिति की एक बैठक जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में आयोजित की गई।
जहां प्रभारी पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें 24 दिसंबर मंगलवार को चिरमिरी में संविधान यात्रा करेंगे और 25 दिसंबर बुधवार को मनेद्रगढ़ साप्ताहिक बाजार में कार्यक्रम किया जाएगा।
कांग्रेस का कहना है कि जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से भारत के लोगों को जो संवैधानिक अधिकार मिले हैं उससे उनका हनन हो रहा है इसलिए लोगों को संविधान के विषय में जागरूक करना और संविधान के अधिकारों को उन्हें बताना, संविधान में अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, आदिवासी भाइयों को जो अधिकार मिला है उस संबंध में लोगों को जागरूक करना है।