MUNGELI CG: NH 130 में बोलोरो जीप की टायर फटने से गाड़ी लगातार पलटी, हुआ दर्दनाक हादसा 3 लोगों की मैके पर मौत..
MUNGELI CG: Bolero jeep overturned after its tyre burst on NH 130, tragic accident took place, 3 people died on the spot.

MUNGELI CG: मुंगेली जिला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां रायपुर-बिलासपुर NH–130 में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो जीप का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित बोलेरा पलट गयी। इस भीषण हादसे में गाड़ी के जहां परखच्चे उड़ गये। वहीं उसमें सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिरमी के रहने वाले लोग बोलेरो से आज सुबह बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए थे।
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित बोलेरा सड़क के दूसरी तरफ कई बार पलटी मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 अन्य लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पुलिस की मदद से सभी घायलों को सरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों के बलौदाबाजार निवासी होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।