chhattisgarhBreaking newsनक्सली मुठभेड़

BIJAPUR BREAKING: हमारे जवानों की बड़ी सफलता,नक्सलियों के साथ (CRPF) जवानों की खतरनाक मुठभेड़ में 7 खूंखार नक्सली ढेर।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें 7 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के इथुरुनगरम में हुई। मुलुग जिला छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पड़ता है और तेलंगाना की सीमा से लगता है। एनकाउंटर की जानकारी मुलुगु जिला के SP डॉ. शबरीश ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजापुर में शुक्रवार और शनिवार को भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार को 13 नक्सली और शनिवार को 6 नक्सली गिरफ्तार किए गए थे। नक्सलियों के खिलाफ चले इस ऑपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन शामिल रही। CRPF की कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन कोबरा की यूनिट ने भी इस ऑपरेशन में सहयोग दिया।

Read More:DRG BREAKING SUKMA :- छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा नक्सलियों का सफाया 4 घंटे की मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 10 मोस्ट वांटेड नक्सलियों को मार गिराया..

ऑपरेशन में CRPF का साथ लोकल पुलिस ने भी दिया। सभी 19 नक्सलियों को गलगाम, नडपल्ली और फुटापल्ली के जंगलों से पकड़ा गया। इनसे हथियार और माओवाद प्रचाकर सामग्री भी बरामद हुई। शुक्रवार को गिरफ्तार हुए 13 नक्सलियों में से 3 नक्सली तर्रेम से पकड़े गए थे। 5-5 आवापल्ली और जांगला से दबोचे गए। कोसा पुनेम उर्फ हड़मा नामक नक्सली पर 2 लाख रुपये का इनाम था।

Related Articles

Back to top button