Blog

SSP ने किया 9 निरीक्षकों का नई पदस्थापना आदेश जारी किए…. थाना खमतराई का कमान राजेश सिंह को सौंपा

रायपुर। राजधानी रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम निर्णय लेते हुए 9 थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आपको बताते चलें। तबादला आदेश के अनुसार थाना खमतराई की कमान अब अनुभवी पुलिस अधिकारी राजेश सिंह को सौंपी गई है। वर्तमान में आरंग,में पदस्थ हैं। अब निरीक्षक राजेश सिंह को थाना आरंग से थाना प्रभारी खमतराई बनाया गया है। राजेश सिंह ने न केवल अपराधों पर नियंत्रण पाया बल्कि कई गंभीर आपराधिक प्रकरणों को सुलझाने में भी सफलता हासिल की। जारी सूची के मुताबिक इस सूची में कुल 9 थाना प्रभारी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें
आपको बताते चलें प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई रूप से उनके नाम के अनुसार नवीन पदस्थापना में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है और आगामी आदेश पर्यन्त वैध रहेगा। सूची में शामिल निरीक्षक और उनकी नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं: निरीक्षक परेश पाण्डेय, जो वर्तमान में एसीसीयू प्रभारी और थाना प्रभारी खम्हारडीह थे, को उसी जिम्मेदारी के साथ नई व्यवस्थाओं के तहत पदस्थ किया गया है। निरीक्षक सचिन सिंह को थाना प्रभारी खमतराई से एसीसीयू में स्थानांतरित किया गया है। वहीं राजेश सिंह को थाना प्रभारी आरंग से खमतराई पदस्थ किया गया है। थाना प्रभारी तेलीबांधा नरेन्द्र कुमार मिश्रा को राजेन्द्र नगर में पदस्थ किया गया है, जबकि अविनाश सिंह को राजेन्द्र नगर से तेलीबांधा स्थानांतरित किया गया है। यातायात में कार्यरत निरीक्षक हरिश कुमार साहू को थाना प्रभारी आरंग, ढालूदास मानिकपुरी को र.आ. केन्द्र से यातायात और प्रमोद कुमार सिंह को यातायात से र.आ. केन्द्र में स्थानांतरित किया गया है। वासुदेव परगनिहा को थाना प्रभारी खम्हारडीह से र.आ. केन्द्र में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के तहत सभी निरीक्षकों को अपने नए पदस्थापन स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित रक्षित निरीक्षक और थाना प्रभारी को रवानगी और आगमन की सूचना कार्यालय में तत्काल भेजने का निर्देश भी दिया गया है।

Related Articles

Back to top button