chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट, DRG के तीन जवान शहीद और 1 घायल

एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि DRG की टीम तलाशी अभियान और बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने के लिए निकली थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि DRG की टीम तलाशी अभियान और बारूदी सुरंग निष्क्रिय करने के लिए निकली थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया।

मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है, धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में घायल जवानों को तत्काल रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन गंभीर चोटों के कारण तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

शहीदों में डीआरजी प्रभारी सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य को 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों आईईडी निष्क्रिय किए जा चुके हैं, लेकिन आज आईईडी डिफ्यूज करते समय यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button