chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में SIR पर अकबर का खुलासा, जीत-हार के अंतर से चार गुना मतदाताओं के नाम विलोपित

पूर्व मंत्री ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि शिफ्टेड/एब्सेंट श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के मामलों की व्यक्तिगत स्तर पर समीक्षा की जाए। जिन मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस अथवा सुनवाई का अवसर नहीं मिला, उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। जांच और सुनवाई के बाद पात्र पाए जाने वाले सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः जोड़ने की आवश्यक कार्रवाई की जाए।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रखना निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण वास्तविक त्रुटियों को दूर करने के लिए होना चाहिए, न कि किसी पात्र मतदाता को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का कारण बनना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा है कि अगर मतदान से वंचित वोटरों की संख्या ही हार जीत के अंतर से चार गुना ज्यादा हो जाए तो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button