chhattisgarh

समय पर मिले किसानों को मिले खाद-बीज: संभागायुक्त राठौर

दुर्ग संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने खरीफ सीजन को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संभाग के किसी भी जिले में किसानों को खाद और बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपलब्ध उर्वरक और बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के साथ कृषक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया। मंगलवार को संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कृषि, शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि संभाग में उर्वरकों और बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। लक्ष्य के मुकाबले यूरिया 92 प्रतिशत, डीएपी 40 प्रतिशत, एसएसपी 114 प्रतिशत, एमओपी 98 प्रतिशत और एनपीके 88 प्रतिशत उपलब्ध है। अब तक बड़ी मात्रा में उर्वरकों के साथ 61,736 बोतल नैनो यूरिया और 48,322 बोतल नैनो डीएपी किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। खरीफ के लिए 1.08 लाख क्विंटल से अधिक बीज का भंडारण किया गया, जिसमें से 98 हजार क्विंटल से अधिक का वितरण हो चुका है।

संभागायुक्त ने नशामुक्ति अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम एवं रैलियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मादक पदार्थों की शिकायत के लिए पुलिस के टोल-फ्री नंबर 1933 को सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित करने को कहा। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button