सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट

- घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज।
- ज्यादातर शहरों में सोना 1,250-1,360 रुपये तक सस्ता हुआ।
- चेन्नई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज सोना 1,360 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।
वहीं चेन्नई में सोने के भाव 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए हैं। चांदी की बात करें, तो इस चमकीली धातु की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है।
भाव में आई गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,33,140 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,44,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,45,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,45,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,33,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,33,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



