chhattisgarh

उत्तर बस्तर कांकेर : जनपद पंचायत में संविदा भर्ती के लिए आवेदन 07 अप्रैल तक आमंत्रित

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के विकासखण्ड मिशन कार्यालयों में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं लेखापाल के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 07 अप्रैल सायं 05 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। रिक्त पद पर एकमुश्त मासिक वेतन आधार पर नियुक्ति की जाएगी। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि आवेदन प्राप्त की कार्यवाही 17 मार्च से शुरू हो गई है तथा 07 अप्रैल सायं 05 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को प्रेषि किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कांकेर जिले के वेबसाइट https://kanker.gov.in/का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button