National

अमित शाह ने फार्मा क्षेत्र को रणनीतिक संपत्ति बताकर शोध और आत्मनिर्भरता पर दिया विशेष जोर

नई दिल्ली।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के पुनर्निर्माण के विचारों से प्रेरित होकर देश को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सिद्धांतों के बिना और स्वार्थ के लिए की जाने वाली राजनीति को पाप बताते हुए फार्मा सेक्टर को देश की रणनीतिक संपत्ति करार दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘पुनर्निर्माण’ संबंधी महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर भारत को आगे बढ़ा रही है। शाह ने देश के दवा उद्योग को ‘‘राष्ट्रीय रणनीतिक संपत्ति’’ बताते हुए कहा कि भारत को इस क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बनना है, बल्कि दुनिया को भी दवाएं उपलब्ध करानी हैं। शाह ने अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी द्वारा बताए गए सामाजिक पापों का उल्लेख किया और कहा कि जो लोग अपने स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं, वे एक तरह से पाप कर रहे हैं।

गुजरात विद्यापीठ की स्थापना महात्मा गांधी ने 18 अक्टूबर 1920 को की थी। खुद को महात्मा गांधी का प्रशंसक और अनुयायी बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने धर्मांतरण को पाप माना था और प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘गांधीजी ने कहा था कि सिद्धांतों के बिना राजनीति पाप है।

शाह ने यहां ‘फार्मइनोवा अवॉर्ड्स 2026’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का दवा उद्योग उसकी ‘‘राष्ट्रीय रणनीतिक संपत्ति’’ है और इसे मजबूत करने के लिए उद्योग जगत को अनुसंधान एवं नवोन्मेष पर विशेष ध्यान देना होगा। यह पुरस्कार समारोह औषधि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान को मान्यता देने के लिए आयोजित किया गया था

Related Articles

Back to top button