Business
E20 पेट्रोल से जुड़े सभी सवाल, सरकार का जवाब!?

E20 पेट्रोल : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज के जरिए ‘इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम’ के बारे में गलत जानकारी को दूर करने और तथ्यों पर आधारित स्पष्टीकरण देने के लिए पहले ही एक विस्तृत स्पष्टीकरण जारी कर दिया था। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस प्रोग्राम के बारे में स्पष्टीकरण जारी किए थे।
इन स्पष्टीकरणों के बावजूद, ‘इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम’ को लेकर कुछ चिंताएं जताई जा रही हैं। ऐसे में सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 20 प्रतिशत इथेनॉल मिक्स वाले E20 पेट्रोल को लेकर ‘अक्सर पूछे जाने वाले सवालों’ (FAQs) के तथ्यों और सबूतों पर आधारित जवाब दिए हैं।



