Breaking newschhattisgarhViral news
PLACEMENT WORKERS:अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नगर निगम प्लेसमेंट कर्मचारी काम काज हो रहा प्रभावित।

AMBIKAPUR CG: अम्बिकापुर नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किए जाने से नगर निगम के विभिन्न विभागों के कामकाज पर पहले दिन से ही असर पड़ना शुरू हो गया है, हालांकि लगभग 20 फीसदी प्लेसमेंट कर्मचारी आज ड्यूटी पर भी रहे, मगर 80 फीसदी कर्मचारियों के नहीं आने के चलते काम काज प्रभावित हुआ। प्लेसमेंट कर्मचारियों ने कहा कि नगरीय निकायों से प्लेसमेंट, ठेका प्रथा को समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों का निकायों में समायोजन किया जाना चाहिए।
नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों को केंद्र से जारी न्यूनतम मजदूरी दर पर वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।